vastu tips for plants and trees in hindi

Vastu tips for plants and trees-



भला अपने प्यारे से घर में और घर के आंगन में कौन पेड़-पौधे नहीं लगाना चाहता है। शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसको प्रकृति से प्यार ना हो। लेकिन कई बार हम अपने अल्पज्ञान की वजह से घर के लिए गलत पौधों और पेड़ों का चुनाव कर लेते हैं जो बाद में परिवार के लोगों के सुख और शान्ति को प्रभावित करते हैं। इस विषय पर अगर वास्तुशास्त्र की सहायता ले जाए तो वास्तु में साफ़-साफ़ जिक्र किया गया है कि किन पेड़-पौधों को लगाने से सुख की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते हैं कि वह कौन-कौन से पेड़-पौधें हैं, जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है
वास्तुशास्त्र में सबसे पहले तो यह बताया गया है कि काँटों वाले और जिन पेड़-पौधों से दूध निकलता है उन्हें घर पर नहीं लगाना चाहिए। घर के सामने पीपल का पेड़ होना अशुभ बताया गया है। बरगद का पेड़ घर पर नहीं बल्कि मंदिर पर लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस प्रकार घर का हर हिस्सा हमारे जीवन को प्रभावित करता है, उसी तरह घर में सजावट के लिए रखे गए पौधे भी हमारे जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जाने-अनजाने में हम कई बार ऐसे पौधे अपने घर में रख लेते हैं जिनके कारण वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं घर में किस प्रकार के पौधे रखना चाहिए और कैसे नहीं। इसकी जानकारी इस प्रकार है-


तुलसी का पौधा-




तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इन दिशाओँ में तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करता है।तुलसी का पौधा बेहद कल्याणकारी, बहुउपयोगी, पवित्र एवं शुभ माना जाता है। तुलसी में एंटीबायोटिक सहित अनेक औषधीय गुण होते हैं। इसका स्पर्श व इसकी हवा दोनों लाभकारी है। इसलिए इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा वायु प्रदूषण को भी कम करता है। तुलसी का पौधा घर के ब्रह्म स्थल यानी बीचोंबीच लगाना चाहिए। वैसे इसे घर के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है। इसे गंदे स्थान पर न लगाएं।

बांस का पेड़-



वास्तु में बांस का पेड़ समृद्धि और तरक्की का प्रतीक होता है। धन और यश के लिए घर में कहीं भी लगा सकते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा भी समाप्त होती है। आजकल बांस के पौधे को ‘बोना’ बनाने की विधि से छोटाकर, घर में रखने लायक बनाया जा रहा है। लेकिन कई वास्तुकार इसका विरोध भी करते हैं क्योकि इस विधि को प्रकृति के खिलाफ माना जाता है।
बांस के पौधों को फेंग शुई के अनुसार सबसे अधिक भाग्यशाली माना जाता है। फेंग शुई के अनुसार जिस तरह बांस का पौधा तमाम परेशानियों को झेल कर भी सीधा खड़ा रहता है, उसी तरह इंसान को भी जीवन में कभी घबरा कर झुकना नहीं चाहिए। इस पौधे को शीशे के बतर्न में लाल धागों या रिबन से बांध कर रखने पर अधिक सफलता मिलती है।

कितने बांस के पौधे रखें: मान्यता है कि बांसों की संख्या का आपके सौभाग्य पर भी असर पड़ता है जैसे:
3 बांस खुशी के लिए
5 बांस धन और समृद्धि पाने के लिए
2 बांस के पौधे प्यार और शादी के लिए
8 पौधे मान और सम्मान के लिए
9 बांस के पौधे सौभाग्य के लिए


मनी प्लांट-



मनी प्लांट के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यह पौधा धन सम्बंधित सभी प्रकार के लाभ घर के लोगों को प्रदान करता है।ऐसी मान्यता है कि जिसके घर में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है उसके उसके घर में न केवल सुख-समृद्धि में इजाफा होता है बल्कि घर में धन का भी आगमन होता है| इसी वजह से कुछ लोग घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं| घर में मनी प्लांट लगाने पर सुख-समृद्धि में होने के साथ धन का आगमन बढ़ता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में यह पौधा लगाते हैं।
मनी प्लांट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि घर हो या आँगन यह प्लांट कहीं भी आसानी से लग जाता है। साथ ही यह केवल पानी में भी लगाया जा सकता है और इसके रखरखाव के लिए भी ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इसे घर के अंदर व बाहर दोनों जगह ही रखा जा सकता है। जिस कोने में यह होता है उसकी ओर बरबस ही निगाहें चली जाती हैं। आप चाहें तो इसकी इन सुनहरी पत्तियों को काँट-छाँट कर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।

मनी प्लांट को कभी भी ईशान यानि उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, यह दिशा इसके लिए सबसे नकारात्मक मानी गई है। क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि देवगुरू बृहस्पति को माना गया है। और शुक्र तथा बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है। हालांकि इस दिशा में तुलसी का लगाया जा सकता है

नारियल एवं अशोक का पेड़-




नारियल एवं अशोक का पेड़ घर के आँगन में लगाने चाहिए। खासकर अशोक का पेड़, शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष है।


केले का पेड़-



ईशान कौण की दिशा में केले का पेड़ लगाया जाना शुभ बताया गया है। केले का पौधा वैसे वास्तु के साथ-साथ धार्मिक कारणों से भी महत्वपूर्ण बताया गया है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ-साथ केले के पेड़ को भी पूजा जाता है। वास्तु के अनुसार भी यह पेड़ घर में सुख-शान्ति प्रदान करता है।


नीम का पेड़-



घर में नीम का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर से कई बीमारियों को भी दूर करता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार नीम का पेड़ बहुत शुभ बताया गया है। वायव्य कोण में नीम का वृक्ष लगाना चाहिए।


गुड़हल का पौधा -



अक्सर गुड़हल का फूल को लोग सुंदरता के लिए इस्तेमाल करते है। क्या आप जानते है, घर में गुड़हल का पौधा लगाने से कानून सम्बन्धी सारे काम पूरे हो जाते है। इस पौधे को रखने के लिए दिशा की जरुरत नहीं है, आप कहीं भी इस पौधे को रख सकती है।


बेल पत्र का पेड़ -



आप सभी जानते होंगे कि बेल पत्र भगवान शिव को कितना पसंद है, ऐसा माना जाता है कि बेल पत्र के पेड़ पर भगवान शिव स्वयं वास करते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें जहाँ बेल का पेड़ होता है वहां पीढ़ी दल पीढ़ी लक्ष्मी जी वास करती है। 


रसोईघर की बात करें तो यहाँ वास्तु के अनुसार पुदीना, हरी मिर्च और धनिया जैसे छोटे पौधे लगाना शुभ बताया गया है। इन पौधों का वैज्ञानिक और वास्तु दोनों का अपना महत्त्व बताया गया है। ये सारे पौधे न केवल प्रकृति अपितू इंसानों के जीवन में भी हरियाली बिखेर देते हैं। घर छोटा हो या बड़ा लेकिन इन पौधों को घर में रखकर आप अपने घर का वातावरण शुद्ध और समृद्ध बना सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Jolly LLB 2 movie details

Donald Trump detail

indian budget 2017-18